आज स्थापना दिवस पर लालू यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा, बाबा साहेब ने जो संविधान दिया था उसको बीजेपी खत्म कर रही है। हर क्षेत्र में और हर चुनाव में आरजेडी ने कीर्तिमान स्थापित किया, रघुवंश प्रसाद की कमी खल रही है, उन्होंने कहा, किआरजेडी अपने स्थापना काल से लेकर अब तक मजबूती से देश की एकता, धर्मनिरपेक्षता के लिए खड़ी है, विधायकों की खरीद बिक्री कर भाजपा सरकार बनाते हैं।
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कसा तंज
लालू यादव ने महंगाई और देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार गरीब जनता को तबाह करने में तुली है। लालू यादव ने बिहार और देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि झुकना नहीं है, इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी बड़े वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
एजेंसियों का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है, लालू ने कहा कि जो आवाज उठा रहा है उसके पीछे सरकारी जांच एजेंसियों को लगाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि आवाज दबाने की कोशिश है लेकिन कोई डरने वाला नहीं है, लालू ने कहा कि जगदानंद आरजेडी को अच्छे से चला रहे हैं।


















