लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद आज तड़के उन्हें अस्पताल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद आज तड़के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजद सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि श्री यादव की कल देर रात तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए उन्हें आज तड़के तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 
यादव की कंधे की हड्डी टूट गई
चिकित्सकों के अनुसार श्री यादव का रक्त शर्करा स्तर (ब्लड शुगर लेवल) बढ़ गया है। इसके कारण ही विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं श्री यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उल्लेखनीय है कि श्री यादव रविवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री एवं पत्नी राबड़ देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में सीढ़यों से गिर गए थे। इसके चलते उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। 
कई तरह की बीमारी से पीड़ति लालू 
चिकित्सकों ने इलाज कर कच्चा प्लास्टर चढ़ दिया और एक माह तक आराम करने की सलाह दी थी। उनकी कमजोर हो गई हड्डियों को देखते हुए सिर्फ प्लास्टर (कंजरवेटिव ऑपरेशन) करके आराम करने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें व्हील चेयर की सहायता से ही मूवमेंट करने के लिए कहा गया है।वह पहले से ही किडनी, शुगर (मधुमेह) समेत कई तरह की बीमारी से पीड़ति हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।