बाढ़ कोर्ट में मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने किया सरेंडर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाढ़ कोर्ट में मोकामा विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने किया सरेंडर

बिहार से मोकामा निर्दलीय विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने आज पटना के

बिहार से मोकामा निर्दलीय विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने आज पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि लल्लू मुखिया के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट निकाला हुआ था और पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। 
कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे बाहुबली अनंत सिंह को अपने एक विरोधी भोला सिंह की हत्या करवाने की साजिश रचते हुए सुना गया था। इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और अनंत सिंह के साथ-साथ लल्लू मुखिया को भी आरोपी बनाया था।
जब पुलिस लल्लू मुखिया को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से लल्लू मुखिया के संपत्ति की कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त किया और उसकी संपत्ति को ज़ब्त भी कर लिया मगर इसके बावजूद भी लल्लू मुखिया ने सरेंडर नहीं किया।
वहीँ, आज बाढ़ कोर्ट में लल्लू मुखिया ने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अनंत सिंह के घर से आज, आखिरकार लल्लू मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। AK-47 बरामदगी मामले में पहले ही दिल्ली में कोर्ट के सामने सरेंडर कर चुका है 

जम्मू कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।