भगवान कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से रालोसपा को लगा बड़ा झटका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भगवान कुशवाहा के जदयू में शामिल होने से रालोसपा को लगा बड़ा झटका

सोंच का समर्थन कर जदयू में आया हॅू। इस अवसर पर जदयू नेता संजय गांधी, नवीन आर्या समेत

पटना : एनडीए गठबंधन से अलग हुए रालोसपा को एक और बड़ा झटका लगा। पूर्व मंत्री सह रालोसपा नेता भगवान कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के जम्बो टीम के साथ जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष जदयू में शामिल हुए। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जदयू राजनीतिक ही नहीं सामाजिक मुद्दों पर चलने वाली पार्टी है।

जदयू के सामाजिक अभियानों में सबों को सहयोग करने की जरूरत है। आने वाला समय बिहार के लिए चुनौतिपूर्ण भरा होगा। पूर्व मंत्री भगवान कुशवाहा ने कहा कि जदयू शासन में सामाजिक स्तर पर सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कल्पना बिहार राज्य को विकसित करने का है। उसी कल्पना पर प्रदेश में विकास का कार्य हो रहा है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार हुआ। मैं राज्य सरकार के सोंच का समर्थन कर जदयू में आया हॅू। इस अवसर पर जदयू नेता संजय गांधी, नवीन आर्या समेत रालोसपा छोड़ जदयू के सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।