जेडीयू कार्यकर्ता ने मंत्री मदन सहनी को हड़काया, कहा - हम हैं तभी आप लोग... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेडीयू कार्यकर्ता ने मंत्री मदन सहनी को हड़काया, कहा – हम हैं तभी आप लोग…

बिहार में जनता दल यूनाइटेड अपने ऑफिस में हर शुक्रवार को जनता दरबार लगाती है। जहां लोग अपनी

बिहार में जनता दल यूनाइटेड अपने ऑफिस में हर शुक्रवार को जनता दरबार लगाती है। जहां लोग अपनी समस्या लेकर आते है और वहां मौजूद मंत्री उनके समस्याओं का समाधान निकालते है। इसी बीच आज दो मंत्री जनता दरबार में बैठे थे और आम लोगों की परेशानियों के बारे में सुनवाई कर रहे थे। मंत्रियों में शिला मंडल और मदन सहनी का नाम शामिल है। 
सोशल मीडिया पर लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल 
इसी दौरान एक युवक और मंत्री के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। युवक ने मंत्री को यह तक कह दिया कि क्यों काम कर रहे हैं। छोड़ दीजिये। कहा जा रहा कि युवक अपनी समस्या लेकर जनता दरबार गया था। उसने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि “हम लोग है तो आप हैं ये समझ जाइए। जब आपसे काम नहीं हो रहा है तो छोड़ दीजिए। ” ये सुनते ही मंत्री मदन साहनी भी भड़क गए और उन्होंने कहा कि क्या करेगा? हटा देगा? हटा दो। सिर्फ फालतू बकवास करते हो।  हमारा दिमाग खराब मत करो। 
कार्यकर्ता ने मंत्री को लगाई फटकार 
बता दें, इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री काफी गुस्से में दिखाई दे रहे है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि मंत्री पर कार्यकर्ता काफी भड़क गया था। वो उन्हें काफी भला बुरा बोल रहा था। वही, बढ़ते विवाद को देखकर वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही वीडियो में दिखाई दिया कि कार्यकर्ता ने मंत्री की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि इन लोग से कुछ काम नहीं होने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।