हरियाली युक्त प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण धरती का संरक्षण हमारा दायित्व: उपमुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाली युक्त प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण धरती का संरक्षण हमारा दायित्व: उपमुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि हरियाली युक्त प्राकृतिक संसाधनों से

उप मुख्यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि हरियाली युक्त प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण धरती को हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना होगा, यह हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हरित आवरण को बढ़ाने तथा जलवायु संतुलन कायम करने के उद्देश्य से हरियाली मिशन एवं जल-जीवन- हरियाली अभियान के तहत बिहार सरकार ने व्यापक प्रयास किए हैं। सरकार के निरंतर प्रयासों से अब हरित आवरण बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।
 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग सामाजिक जनभागीदारी के साथ पारिवारिक उत्सव एवं मांगलिक कार्यों के अवसर पर पौधे का रोपण करें अभी कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों ने ऑक्सीजन की वजह से हो रही परेशानियों को महसूस किया है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है अधिक-से-अधिक संख्या में पेड़ लगाये जाएं। इससे न केवल हमारा हरित आवरण बढ़ेगा, बल्कि स्वच्छ, सुंदर एवं संतुलित पर्यावरण विकसित होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि पृथ्वी पर हरित आवरण बढ़ाने के लिए व्यापक जन भागीदारी के साथ सभी व्यक्तियों को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा, तभी हम जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाने की दिशा में कामयाब हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।