एक तरफ बिहार में महागठबंधन की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी ने महागबंधन की सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के मुखिया नीतीश पर भी बड़ा आरोप लगाया है। RJD के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश के बीच ताजा विवाद को लेकर सुशील मोदी ने कहा है कि अब JDU-RJD के रिश्ते के बीच अविश्वास की खाई पैदा हो गई है।
विधायकों के फोन टैप करा रहे नीतीश
सुशील मोदी ने CM नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री विधायकों के फोन टैप करा रहे हैं’। उन्होंने आगे कहा कि ‘कौन किसके सम्पर्क में है और किससे किसकी क्या बात हुई, यह सब अगर मुख्यमंत्री को पता है, तो लगता है विधायकों के फोन टैप कराये जा रहे हैं तथा खुफिया विभाग के जरिये सब पर निगरानी रखी जा रही है’।
पीएम मोदी के चेहरे पर नीतीश चुनाव जीतते है
सुशील मोदी ने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 11 महीने बाद न राजद को नीतीश कुमार स्वीकार्य हैं और न जदयू को तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपना मंजूर है। राजद के लोग लालू प्रसाद के चेहरे पर और जदयू के लोग BJP के वोट और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं। सरकार बनाने वाले दोनों प्रमुख दलों में कोई भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता है
बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू
बता दें कि सोमवार से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 जुलाई को देर शाम महागठबंधन की बैठक बुलाई। इस बैठक में RJD, JDU,कांग्रेस समेत 6 विधायक, विधान पार्षद शामिल हुए। इस बैठक में CM नीतीश और आरजेडी विधान पार्षद सुनील सिंह के बीच तीखी बहस हुई।
नीतीश और सुनील सिंह बीच तीखी बहस
नीतीश ने सुनील सिंह से कहा कि आप लालू यादव के करीबी है और अमित शाह के साथ तस्वीर लगाते हैं। आप BJP से लोकसभा का टिकट लेना चाहते हैं। ये सब मत करिए तो इस तरह से आरोप प्त्यारोप की राजनीति हो रही है। सुशील मोदी बार बार विपक्ष पर तंज कसते है इस लिए वो सुर्खियों में बने रहते है। बीते महीनें बिहार में जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर भी उन्होंने नीतीश पर हमला बोला था।