इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन पर किया शोक व्यक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण स्तम्भ श्री ऑस्कर फर्नांडीस जी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण स्तम्भ श्री ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। इन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वर्षों तक  कुशल संगठनकर्ता,ईमानदार व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
इन्होंने ने कहा कि वह लंबे समय तक वे कांग्रेस और कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सराहनीय कार्य किया है जिसको हम भूल नहीं सकते। इन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में उनके जाने से एक शून्य पैदा हो गया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है।
इन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री,और पुर्व महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।श्री आलम ने कहा कि श्री ऑस्कर फर्नांडीस ने हमेशा साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता से जुड़े रहकर अपनी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।
इन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन और विशेष रूप से कांग्रेस संगठन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें एवं उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।