रामायण हिन्दू संस्कृतियों और हिंदुओं का अपमान करना ही राजद एवं महागठबंधन के नेताओं का आदत बन गया है : अरविन्द सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रामायण हिन्दू संस्कृतियों और हिंदुओं का अपमान करना ही राजद एवं महागठबंधन के नेताओं का आदत बन गया है : अरविन्द सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा है कि राजद और महागठबंधन के नेताओं का

पटना,  16 जून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने कहा है कि राजद और महागठबंधन के नेताओं का अब सिर्फ यही काम रह गया है कि किस तरह से रामायण हिंदुओं और हिन्दू संस्कृतियों को अपमानित और कलंकित किया जाए पहले इन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। अब आए दिन राजद और महागठबंधन के नेताओं के द्वारा रामायण हिन्दू संस्कृतियों और हिंदुओं की आस्था को कलंकित अपमानित करने का काम किया जा रहा है। जब से नीतीश कुमार ने लालू यादव की पाठशाला में एडमिशन लिया है, तब से राजद के नेता अमर्यादित तरह तरह के बयान दे रहे हैं और हमेशा रामचरित्रमानस रामायण पर तथ्यहीन अशोभनीय टिप्पणी कर हिन्दू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ कर हिंदुओं को अपमानित कलंकित करने का काम कर रहे हैं। अरविन्द ने कहा है कि सबको पता है कि रामचरित मानस कहां लिखा गया और प्रमुख रूप से 16 प्रकार की रामायण है जो अलग-अलग भाषाओं एवं लेखक और महापुरुषों के द्वारा लिखा गया है। जिसमें महर्षि बाल्मीकि रामायण तुलसीदास जी का रामचरित्र मानस  रामायण महर्षि कंबन का रामायण आदि आदि आदि प्रमुख रामायण है। जिसमें एक लाख से एक लाख चालीस हजार तक शब्द लिखे गए। लेकिन जो लोग बोल रहे हैं वह लालू यादव के चरवाहा विद्यालय से पढ़े हैं जिसके हेड मास्टर तेजस्वी यादव रहे होंगे और जब से उस चरवाहा विद्यालय में श्री नीतीश कुमार जी एडमिशन लें कर छात्र बने हैं तब से राजद के लोगों की भाषा और तुष्टीकरण की राजनीति और हिन्दुओं को अपमानित करने का, गाली देने की सनातन संस्कृति को दूषित और कलंकित करने की जो परंपरा चल गई है यह बहुत ही भयावह है।
कभी राजद के अज्ञानी शिक्षा मंत्री के द्वारा राम चरित्र मानस पर अशोभनीय टिप्पणियां कर समाज को कलंकित किया गया और अब एक राजद के विधायक के द्वारा मस्जिद में रामचरितमानस लिखने का अज्ञानता पूर्ण बयान देना कितना उचित है। लेकिन राजद जैसे संस्कारहीन पार्टी को उचित अनुचित से कोई मतलब नहीं है उसको वोट की राजनीति कुर्सी की राजनीति करना है। इसके लिए वह समाज को तोड़ने के लिए आपसी भाईचारा को खंडित करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बयान दे सकता है। मैं चैलेंज करता हूं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को वह बता दें कि रामचरितमानस दुनिया के किसी मस्जिद में लिखा गया है वे उस मस्जिद का नाम बताएं और किसने लिखा यह भी बताएं”?  तो मैं मान जाऊंगा कि राजद पढ़े लिखो की पार्टी है नहीं तो नवा पास नेता का अनपढ़ नेताओं का जमात है राजद। जहां चरवाहा विद्यालय के पढ़े-लिखे लोगों को मस्जिद में ही रामायण लिखवा पढ़वा रहे हैं अनपढ़ लोगों से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।