प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भारतीय मित्र पार्टी का हस्ताक्षर अभियान जारी है : धनेश्वर महतो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ भारतीय मित्र पार्टी का हस्ताक्षर अभियान जारी है : धनेश्वर महतो

सरकारी स्कूलों को सुधारने एवं प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए तब तक लड़ती रहेगी जब

पटना : गांधी मैदान स्थित चौक पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि आज पूरे देश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा दीक्षा की स्थिति इतनी दोषपूर्ण है कि अच्छी शिक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों की ओर अग्रसर हैं। छात्रों की बढ़ती भीड़ को देखकर प्राइवेट स्कूल वालों के भाव बढ़ गया है।

वे लोगों के साथ मनमानी करने लगे हैं। वे क्लास बदलने के नाम पर लोगों से डोनेशन, कॉपी-किताब, गाड़ी किराया के रूप में मनमानी पैसा वसूल रहे हैं जिसका दुष्परिणाम यह है कि बिहार में गरीब जनता को अच्छी शिक्षा से महरूम होना पड़ रहा है। यह गरीबों के प्रति घोर अन्याय हो रहा है।

लेकिन बिहार में कोई भी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ आवाज न हीं उठा रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि बिहार में ज्यादात्तर मजबूत सक्रिय राजनैतिक दल इन प्राइवेट स्कूल वालों से मोटी रकम वसूला करते हैं। जिसके कारण गरीबों के प्रति हो रहे अन्याय के विरूद्ध वे आवाज नहीं उठा पाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय मित्र पार्टी इन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर जंग शुरू कर दिया है। यह दोषपूर्ण सरकारी स्कूलों को सुधारने एवं प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए तब तक लड़ती रहेगी जब तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा गरीबों को नहीं मिलेगी।

यदि सरकार इस गड़बड़ी को दूर नहीं करती है तो पार्टी इसके खिलाफ पूरे देश में एक बड़ा आन्दोलन खड़ा करेगी। कार्यक्रम में महिला सेल अध्यक्षा श्रीमती वीणा देवी, राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत कुमार, प्रदेश सचिव बिहारी लाल, पटना जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, मोहम्मद रिजवान, लव कुमार सिंह, रवि कुमार, गोपाल कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार, राम अवतार यादव समेत अन्य नेतागण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।