नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में दुबई में भारतीय हिरासत में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में दुबई में भारतीय हिरासत में

दुबई में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति को सात वर्षीय लड़की से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में

दुबई : दुबई में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति को सात वर्षीय लड़की से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया। ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार अभियोजन ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। उसने लड़की के साथ गलत हरकत तब की, जब उसकी मां बाहर गयी हुई थी। 
निर्माण क्षेत्र के श्रमिक के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति ने दुबई की अदालत में छेड़खानी के आरोपों से इनकार किया । यह घटना अप्रैल में गिफ्ट शॉप में हुई थी । अल बरशा थाने में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। सजा की घोषणा 25 जून को होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।