बाहरी प्रत्याशियों के विरोध में हुंकार रैली : पप्पू यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाहरी प्रत्याशियों के विरोध में हुंकार रैली : पप्पू यादव

जीतने के बाद क्षेत्र में ध्यान नहीं देते हैं। श्री यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक

बांका : इस बार लोकसभा चुनाव में बाहरी लोगों के टिकट की मांग को लेकर विरोध हो रहा है। इस बार 19 फरवरी को बांका के पीबीएस मैदान में हुंकार रैली आयोजित किया जा रहा है। इस रैली में मुख्य एजेंडा बाहरी लोगों को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाये। इसकी जानकारी आज कटोरिया के पूर्व विधायक पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हुंकार रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। आजादी के बाद आज तक स्थानीय लोगों को बांका क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। इस क्षेत्र में जितने भी बाहरी प्रत्याशी जीतकर जाते हैं जीतने के बाद क्षेत्र में ध्यान नहीं देते हैं। श्री यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं को इस रैली में आने के लिए आह्वान करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।