महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि

पटना, (पंजाब केसरी) : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, मॉ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल संगठनों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। 

1676807273 mh
महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा जाकर भगवान भोलेनाथ एवं माँ पार्वती की पूजा अर्चना भी की। आयोजकों ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर, सांसद रविशंकर प्रसाद, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।