पंचायत वार्ड सचिवों की सेवा बहाल रखे बिहार सरकार : चिराग पासवान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंचायत वार्ड सचिवों की सेवा बहाल रखे बिहार सरकार : चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उनसे पंचायतों में कार्यरत वार्ड सचिवों की सेवा जारी रखने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि विगत 4 वर्षों से भी अधिक समय से बिना पारिश्रमिक के एक लाख चौदह हजार से अधिक वार्ड सचिवों ने पंचायत के काम के अलावा आपदा एवं चुनावी कार्य में सराहनीय भूमिका निभायी। ऐसे में इन्हें सरकार के ताजा आदेश के तहत हटाया जाना अन्यायपूर्ण होगा।
चिराग पासवान ने ममता एवं आशा कार्यकर्ताओं के अलावा वैक्सीन कूरियर कार्यकर्ताओं की परेशानी के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अलग से पत्र लिखकर इनकी मांगों को पूरा किये जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कूरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान तथा वैक्सीनेशन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान करनेवाले इन कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि करते हुए इन्हें आवश्यक सहूलियतें सरकार को देना चाहिए। 
इस आशय कि जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।