सीमांचल के विकास के लिए सरकार कृत संकल्प: नितिन नवीन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीमांचल के विकास के लिए सरकार कृत संकल्प: नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 747.48 करोड़ की लागत से कुल 22.719 कि.मी. लम्बे किशनगंज-बहादुरगंज

पटना ,(पंजाब केसरी): पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 747.48 करोड़ की लागत से कुल 22.719 कि.मी. लम्बे किशनगंज-बहादुरगंज सड़क के 4 लेन निर्माण हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निविदा निर्गत किया गया है। निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 31.08.2022 निर्धारित की गई है। 
श्री नवीन ने बताया कि यह योजना भारतमाला परियोजना का भाग है। यह पथ वर्तमान एन0एच0 31 (इस्ट-वेस्ट कॉरीडोर) पर ग्राम उत्तर राम से प्रारम्भ होगर एन0एच0 327इ पर ग्राम सतल इस्तमरार, बहादुरगंज में जाकर मिलती है। इस्ट-वेस्ट कॉरीडोर पूर्व से ही चार लेन मानक की सड़क है एवं राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327 इ के गलगलिया (पश्चिम बंगाल सीमा) से अररिया तक का 4 लेन चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है। इस सड़क के निर्माण से किशनगंज के लिए एक अतिरिक्त 4 लेन मार्ग उपलब्ध हो जायेगा जिससे पश्चिम बंगाल में बिना प्रवेश किए किशनगंज तक जाना संभव होगा, जिससे सीमांचल के क्षेत्र आपस में बेहतर सड़क सम्पर्कता से जुड़ जायेंगे। श्री नवीन ने बताया कि इस परियोजना में 19.62 किलोमीटर ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण किया जायेगा एवं शेष में पूर्व से निर्मित सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस परियोजना में कुल 3 वृहद पुल, जिसमें महानन्दा नदी पर 425 मीटर लम्बे पुल का निर्माण शामिल है, के अतिरिक्त 7 लघु पुल, 3 फ्लाईओवर, 15 अन्डरपास एवं 92 पुलिया का निर्माण होना है। इसके अतिरिक्त इसमें 4 जगहों पर इन्टरचेंज का प्रावधान किया गया है।
 श्री नवीन से कहा कि यह योजना सीमांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिये किशनगंज में 129 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन फ्लाईओभर के दूसरे लेन का निर्माण कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करा लिया जायेगा। 247 करोड़ की लागत से 4 लेन फारबिसगंज-जोगवनी पथ के चल रहे निर्माण में शेष बचे आर0ओ0बी0 के निर्माण को 15 सितम्बर तक पूर्ण करने का निदेश एन0एच0आई0 के पदाधिकारियों को दिया गया है। इसके अतिरिक्त 1905 करोड़ की लागत से नरेनपुर-पूर्णियाँ चार लेन पथ का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है और इस सड़क का कार्य भी अगले मॉनसून के पूर्व पूर्ण कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। श्री नवीन ने बताया कि किशनगंज बहादुरगंज सड़क निर्माण हेतु भू-अर्जन कार्य अंतिम चरण में है और वन एवं पर्यावरण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को पूर्ण करने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। राज्य के सड़क अवसंरचनाओं के विकास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग के लिए माननीय केन्द्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।