बालिका गृहकांड : आरोपी ब्रजेश ठाकुर को किया गया पटियाला जेल में शिफ्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बालिका गृहकांड : आरोपी ब्रजेश ठाकुर को किया गया पटियाला जेल में शिफ्ट

NULL

भागलपुर : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पटियाला जेल शिफ्ट किया जा मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामला के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पटियाला जेल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए उसे कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया गया। रहा है। इसके लिए उसे कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया गया। ट्रेन में चढ़ने के दौरान ब्रजेश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ब्रजेश ठाकुर को पटियाला शिफ्ट किया गया है। भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा से शाम 8 बजे ही नवगछिया रेलवे स्टेशन ले जाया गया था। कटिहार से अमृतसर तक चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस से कड़ी सुरक्षा में भेजा गया है। सुरक्षा के लिए एससीएसटी थानेदार अजय कुमार समेत दो अफसर और दो सेक्शन डीएपी जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दोपहर बाद पुलिस केन्द्र से जवान विशेष केन्द्रीय कारा पहुंच गए।

ब्रजेश ठाकुर विशेष केन्द्रीय कारा के अतिसुरक्षित तृतीय खंड में बंद थे। इसी महीने 11 अक्टूबर को उन्हें प्रशासनिक आधार पर मुजफ्फरपुर जेल से भागलपुर लाया गया था। ब्रजेश ठाकुर को पटियाला जेल ट्रांसफर किये जाने का पत्र मंगलवार की रात जेल अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को मिला। रात में ही पुलिस अधिकारी और सुरक्षा जवानों की प्रतिनियुक्ति का पत्र जारी कर दिया गया। अधिकारी स्तर पर ब्रजेश ठाकुर, पुलिस अधिकारी और सुरक्षा जवानों का आम्रपाली एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया गया। दोपहर ढाई बजे पुलिस केन्द्र से पुलिसकर्मी जेल पहुंचे। जेल सूत्रों के मुताबिक ब्रजेश ठाकुर का सामान पैक कर लिया गया है। डॉक्टर ने उनका मेडिकल चेकअप भी कर लिया है। रात 8 बजे जेल से नवगछिया रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।