Giriraj Singh ने कहा- 'बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे नीतीश कुमार' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Giriraj Singh ने कहा- ‘बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे नीतीश कुमार’

नीतीश कुमार अगले चुनाव में प्रधानमंत्री और बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश

नीतीश कुमार अगले चुनाव में प्रधानमंत्री और बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे हैं, वो क्या भारत को नया दिन दिखाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इनके शासन से राज्य ( बिहार ) उबर नहीं पाया है और ये प्रधानमंत्री के लिए एकजुटता की तलाश कर रहे हैं।
नीतीश कुमार एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं- गिरिराज सिंह
एक जमाने में भाजपा-नीतीश गठबंधन सरकार के दौरान बिहार में मंत्री रह चुके वर्तमान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर पिछले 17 सालों के दौरान बिहार में विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 17 साल में बिहार का विकास नहीं हुआ और नीतीश कुमार एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं।
1676715157 capture52105210
क्या भारत को नया दिन दिखाएगा- गिरिराज सिंह
मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार द्वारा दिए गए भाषण के वीडियो के अंश को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे है, वो क्या भारत को नया दिन दिखाएगा। 17 साल बिहार का विकास नहीं हुआ और नीतीश एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं। इनके शासन से राज्य उबर नहीं पाया है और प्रधानमंत्री के लिए एकजुटता की तलाश कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।