भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद 27 पाकिस्तानी नागरिकों को बिहार छोड़ने का आदेश दिया है। वीजा रद्द कर दिए गए हैं और कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें निकाला जा सकता है। अगर वे आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा एक्शने लेते हुए सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। अब पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पटना जिले में 27 पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। जिले की विदेश शाखा की ओर से सभी को पाकिस्तान लौटने को कहा गया है। कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भी निकाला जा सकता है। अधिकतर पाकिस्तानी नागरिकों ने शादी और बीमारी का हवाला देकर अपने वीजा की अवधि बढ़वा ली थी और वे यहां रह रहे थे।
जानकारी जुटा रही स्पेशल ब्रांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में पटना जिले में कुल 27 पाकिस्तानी नागरिक विस्तारित वीजा पर रह रहे हैं। अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक सब्जीबाग, समनपुरा और फुलवारीशरीफ मोहल्ले में रह रहे हैं। ये सभी अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी नागरिक 3 से 7 दिनों के वीजा पर पटना आए थे। बाद में इन सभी ने अपने वीजा की अवधि बढ़वा ली। किसी ने रिश्तेदारों की शादी का हवाला देकर तो किसी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने वीजा की अवधि बढ़वा ली थी। दूसरी ओर, स्पेशल ब्रांच की टीम इन लोगों के घूमने, किसके साथ रहने और किन जगहों पर फोटो खिंचवाने की पूरी जानकारी जुटा रही है।
नहीं लौटे तो होगी गिरफ्तारी
दूसरी ओर, यह भी जानकारी दी गई है कि अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिकों ने शादी और बीमारी का हवाला देकर वीजा अवधि बढ़वा ली थी। इसके बाद वे यहीं रह रहे थे। अब ऐसी स्थिति में उन्हें वापस लौटना होगा। इसको लेकर सख्त आदेश जारी किए गए हैं।
पाकिस्तान जाने की देनी होगी जानकारी
पटना में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को स्थानीय थाने के जरिए भारत से वापस लौटने की सूचना दे दी गई है। वे कैसे वापस लौटेंगे, इसकी भी जानकारी मांगी गई है। अगर किसी को फ्लाइट से पाकिस्तान लौटना है तो टिकट और बोर्डिंग पास की फोटोकॉपी स्थानीय थाने को देनी होगी। इसके अलावा दो लोगों की गवाही भी जरूरी है। ट्रेन से पाकिस्तान जाने वाले लोगों को भी टिकट की फोटोकॉपी देनी होगी।
आतंकी आसिफ का घर ब्लास्ट से उड़ाया, आदिल के घर चला बुलडोजर, JK पुलिस का बड़ा एक्शन