भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

पटना में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की राजकीय जयंती समारोह का आयोजन श्रीकृष्ण स्मारक परिसर में किया

पटना : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे राज्य में मनायी गयी। पटना में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की राजकीय जयंती समारोह का आयोजन श्रीकृष्ण स्मारक परिसर में किया गया।
राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री  नंदकिशोर यादव, उद्योग मंत्री  श्याम रजक, सांसद रामकृपाल यादव, विधान पार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधी जी। 
राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव  अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।