पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जयंती को कांग्रेस स्वाभिमान दिवस के रूप में मनायेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जयंती को कांग्रेस स्वाभिमान दिवस के रूप में मनायेगी

इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी एच. के. वर्मा,अशोक गगन ,सिद्धार्थ क्षत्रिय, आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार

पटना : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती को कांग्रेस स्वाभिमान दिवस के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर 101 महिला को इंदिरा शक्ति आवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। बिहार कांग्रेस प्रभारी सचिव राजेश लिलौठिया सदाकत आश्रम में पत्रकारों से वार्तालाप कर कहा कि केन्द्र की वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय महिलाओं को सुरक्षा देने का वायदा किया था। वहीं उनके ही सरकार में महिलाओं केसाथ यौन शोषण, अत्याचार की घटनाएं घट रही है जो दुखद है।

देश का कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कांग्रेस महिला सुरक्षा के प्रति सजग है। महिला सुरक्षा अभियान के तहत लड़कियों के बीच मिर्ची स्पे्र बांटा जा रहा है तथा इंदिरा शक्ति ऐप चालू किया गया। इस ऐप के माध्यम से लड़कियां सूचना देकर अपने को सुरक्षित कर सकती है।

उन्होंने कहा कि देश में आरएसएस की विचारधारा को रोकने के लिए सभी राजनीतिक दलों के लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला है जो आना चाहते हैं आये उनका स्वागत है। भाजपा के अन्र्तकलह से उबकर भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी एच. के. वर्मा,अशोक गगन ,सिद्धार्थ क्षत्रिय, आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।