पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व मंत्री गायत्री देवी का निधन, CM नीतीश ने जताया शोक

बिहार में नवादा जिले के गोविंदपुर और नवादा क्षेत्र की 27 सालों तक विधायक रही गायत्री देवी का

बिहार में नवादा जिले के गोविंदपुर और नवादा क्षेत्र की 27 सालों तक विधायक रही गायत्री देवी का आज पटना में 80 वर्ष की आयु में  निधन हो गया।पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि गायत्री देवी पांच दफा गोविंदपुर और एक दफा नवादा से प्रतिनिधित्व की हैं। गायत्री देवी का दाह संस्कार नवादा के मंगर विगहा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नितीश ने फोन पर सांत्वना दी
इस बीच पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गायत्री देवी एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गायत्री देवी के पुत्र पूर्व विधायक कौशल यादव को फोन पर बात कर सांत्वना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।