पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ देवी ने लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ देवी ने लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई दी

राबड़ देवी ने आज यहां अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार भारतीय संस्कृति का

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ देवी ने दुर्गा पूजा के मौके पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई दी है। 
श्रीमती राबड़ देवी ने आज यहां अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार भारतीय संस्कृति का महान त्योहार है। यह त्योहार असत्य पर सत्य, अहंकार, अन्याय के विरुद्ध सच्चाई, भलाई, एवं न्याय की जीत का प्रतीक है। इसे विजय पर्व के रूप मे मनाया जाता है। 
वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी राज्यवसियों को दुर्गापूजा की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।