बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का 82 साल की उम्र में निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का 82 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस नेता के रूप में जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने केंद्र में भी मंत्री

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का आज नई दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे। जगन्नाथ मिश्रा पिछले काफी दिनों से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर व्याप्त है। 
जगन्नाथ मिश्रा के परिवार में दो पुत्र है। उनके छोटे पुत्र नीतीश मिश्रा बिहार में मंत्री रह चुके हैं और फिलहाल वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उपाध्यक्ष हैं। कांग्रेस नेता के रूप में जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने केंद्र में भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 

1566195703 mishra

उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे। बचपन से ही उनकी रूचि राजनीति में थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और देश के रेल मंत्री थे। साथ ही बिहार यूनिवर्सिटी में उन्होंने अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।