BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

सदर अनुमंडल अधिकारी शाहनवाज अहमद नेयाजी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अंचल

बिहार के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर अनुमंडल अधिकारी शाहनवाज अहमद नेयाजी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अंचल अधिकारी शफी अहमद की लिखित शिकायत पर संजय जायसवाल और स्वीटी सिंह के खिलाफ सदर थाना में कल शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। 
उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई वीडियो की जांच के बाद की जाएगी। गुरुवार को तेघरिया स्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष आंची देवी जैन के आवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान जायसवाल द्वारा व्यापारी वर्ग को चुनाव के दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान करने तथा दुकान के कर्मियों को 500 रुपए देने का प्रलोभन देने को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।