Bihar: जमुई में फसल बर्बाद करने पर मारपीट-गोलीबारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar: जमुई में फसल बर्बाद करने पर मारपीट-गोलीबारी

जमुई में फसल को बर्बाद करने पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है।

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के लगमा में फसल को ट्रैक्टर के जरिए बर्बाद करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी करने का वीडियो सामने आया है। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। टाउन थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, लगमा निवासी रंजीत मंडल के खेत में लगी फसल को उसके पड़ोसी राम जी मंडल ने ट्रैक्टर से बर्बाद कर दिया। रंजीत रावत ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगा। रामजी मंडल की ओर से दर्जनों लोगों द्वारा रंजीत के घर पर पहले ईंट-पत्थर चलाए, उसके बाद दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी होने लगी। दोनों पक्षों से एक दर्जन गोलीबारी भी की गई।

दबंगों ने मारपीट की: रंजीत

रंजीत ने बताया कि पड़ोसी रामजी मंडल ने जबरन उसके खेत में लगे चने की फसल को ट्रैक्टर के जरिए समतल करवाया और बर्बाद कर दिया। विरोध करने पर दबंगों द्वारा उसके बेटे के साथ पहले मारपीट की गई। जब विरोध किया तो दबंगों द्वारा गोलीबारी और रोड़ेबाजी भी की गई, जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई है।

टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज

राम जी ने रंजीत पर पहले रोड़ेबाजी और गोलीबारी का आरोप लगाया है। इधर, घटना को लेकर दोनों पक्षों से टाउन थाने में आवेदन दिया गया है। टाउन थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले की छानबीन की जा रही : थानाध्यक्ष

टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।