अतिपिछड़ा समाज ने 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया: लोजपा रामविलास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अतिपिछड़ा समाज ने 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया: लोजपा रामविलास

पटना: अतिपिछड़ा समाज ने 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। आजादी के 75-76 वर्षों

पटना: अतिपिछड़ा समाज ने 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। आजादी के 75-76 वर्षों के बाद भी सत्ता संपत्ति और विकास से वंचित अतिपिछड़ा समाज को आजतक राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने सिर्फ लुभावना नारा देकर धोखा देने का काम किया है।यह बात आज लोजपा-(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार कार्यक्रम में1687868967 ramu अतिपिछड़ा समाज के अनेकों जातिय संगठनों के नेताओं को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव कानू ने कहा कि आजतक अतिपिछड़ों का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के रुप में राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने किया। सत्ता प्राप्त करने के बाद अतिपिछड़ों को दर किनार कर दिया। अब नही चलने वाला है,पूरा समाज लोजपा-(रा) और चिराग पासवान के साथ खड़ा है।आज की संगठन विस्तार कार्यक्रम में श्री संजीव कानू को राष्ट्रीय प्रधान-महासचिव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साह, ललन साह, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रासाद, प्रदेश महासचिव अजय साह, अशोक कुमार गुप्ता, अर्जुन साह, प्रदेश सचिव मनोज कुमार साह,औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष अजय सिंह चंद्रवंशी नियुक्त किये गए।कार्यक्रम में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर कुमार शर्मा,पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, छात्र नेता ऋषि यादव, पार्टी के सह प्रभारी सुरेश पासवान शामिल थे।
     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।