किसानों के समक्ष आर्थिक संकट,सरकार विशेष पैकेज की व्यवस्था करें : ललन कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों के समक्ष आर्थिक संकट,सरकार विशेष पैकेज की व्यवस्था करें : ललन कुमार

बिहार कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में किसानों को आर्थिक संकट

पटना : देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस बीच, बिहार कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार 2 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दें। ललन कुमार ने सरकार से मांग कर कहा कि कृषि कार्य हेतु किसानों को मनरेगा के माध्यम से श्रमिक उपलब्ध कराये जाएं। खेतीहर मजदूरों को भी 1000 रुपए का लाभ दिया जाए, ताकि किसानों को आत्महत्या से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज में किसानों को शामिल न किए जाने पर  चिंता व्यक्त की है।  वर्तमान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने पूरे विश्व को पंगु बना दिया है। इन विकट एवं विपरीत परिस्थितियों में भी किसान दुनिया में करोड़ों लोगों तक भोजन पहुंचा रहा है। सरकार को चाहिए कि इस संकट से सीख लेकर किसानों की रक्षा की गारंटी सरकार को देनी चाहिए। आज किसानों के सामने नकदी का भारी संकट है। किसानों के पास न तो फसलों की कटाई के लिए पैसा है और न ही अगली फसल की बुआई के हेतु पर्याप्त साधन नहीं है। किसानों को दी गई छूट का पालन भी सरकारों द्वारा नहीं कराया जा रहा है। 
तमाम प्रतिबंधों के चलते किसानों को रबी की कटाई व खरीफ की बुआई प्रभावित हो रही है। महामारी के डर से किसानों को खेत में श्रमिक नहीं मिल पा रहे हैं। दूध, फल, सब्जियां आदि के दाम लगातार गिर रहे हैं। परिवहन की समस्या के कारण सब्जियां व फल खेतों में सड़ रहे हैं। फूल की मांग न होने के कारण फूलों को खेतों में नष्ट करना पड़ रहा है। मुर्गी पालक किसानों को मांग में कमी आने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।