पुत्र को पिता से मिलने नहीं दे रही ‘‘तानाशाह’’ भाजपा : तेजस्वी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुत्र को पिता से मिलने नहीं दे रही ‘‘तानाशाह’’ भाजपा : तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड की ‘‘तानाशाह’’ भाजपा सरकार उन्हें अपने पिता

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड की ‘‘तानाशाह’’ भाजपा सरकार उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने नहीं दे रही है।

राजद अध्यक्ष लालू चारा घोटाला से जुड़े मामलों में जेल में हैं और रांची के रिम्स अस्पताल में उनकी कई बीमारियों का इलाज चल रहा है।

नीतीश ने बिहार में लालटेन के दिन खत्म होने की बात कही, तो लालू ने उन्हें बताया पलटुओं का सरदार

तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘रांची के एक अस्पताल में इलाजरत अपने पिता से मिलने की कल से प्रतीक्षा कर रहा हूँ लेकिन तानाशाह भाजपा सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने भी नहीं दे रही है।’’

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘लालू जी के साथ साजिश की जा रही है। वह जेल में हैं और सुरक्षा के बीच अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है लेकिन उनके कमरे में रोज छापेमारी हो रही है।’’

तेजस्वी ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने दो सप्ताह पहले जेल अधीक्षक को लालू जी का इको और एक्स-रे कराने को कहा था। लेकिन वह इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्हें दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह अन्याय है। यह मानवीय मूल्यों का सरासर उल्लंघन है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।