हार से हताश लोगों ने नीतीश पर फेंके पत्थर : वशिष्ठ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हार से हताश लोगों ने नीतीश पर फेंके पत्थर : वशिष्ठ

बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने मधुबनी जिले के हरलाखी में

बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने मधुबनी जिले के हरलाखी में एक जनसभा के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई पत्थरबाजी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हार से हताश लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। 
श्री सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि इस कायरतापूर्ण घटना की जितनी निन्दा की जाय वह कम होगी। उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के मतदान में जनता का रुझान देख अपनी निश्चित हार से हताश, निराश और बेचैन लोगों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। 
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र का अपमान है। जिनको लोकतंत्र में विश्वास न हो वही इस तरह की घृणित हरकत को अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार पर फेंका गया पत्थर उनके सिर के बहुत निकट से गुजरा। ऐसे में कोई बड़ घटना हो सकती थी। बिहार की जनता सब देख रही है। वही लोकतंत्र के इन विरोधियों को उनकी सही जगह दिखाएगी। ऐसी हरकतों से बिहार की आवाम की आवाज को दबाने की कोशिश मूर्खता के अलावा कुछ भी नहीं। 
श्री सिंह ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि इस घटना का जवाब बिहार की जनता जरूर देगी। 10 नवंबर को श्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।