जापान में बोले तेजस्वी यादव, कहा पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक
Girl in a jacket

जापान में बोले डिप्टी CM तेजस्वी यादव, कहा पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक रूप से सबसे समृद्ध बिहार

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को जापान के सबसे बड़े ट्रैवल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन ओसाका के टूर और ट्रैवल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया।

बिहार टूरिज्म रोड शो कार्यक्रम को किया संबोधित
जापान के ओसाका शहर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सभी ऑपरेटर्स को बिहार पर्यटन स्थलों से जुड़े वीडियो प्रजेंटेशन दिया गया। इसके साथ ही ऑपरेटर्स उनसे बिहार के पर्यटन स्थलों के भ्रमण करने की अपील की गयी। तेजस्वी यादव ने बिहार टूरिज्म रोड शो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के पर्यटक स्थलों के बारे में अवगत कराया तथा उनकी अपेक्षाओं से अवगत हुए।

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म यहीं हुआ था-डिप्टी CM तेजस्वी यादव
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से सबसे समृद्ध राज्य है। मां सीता का जन्म सीतामढ़ी में हुआ था और उनका बचपन बिहार के मिथिला क्षेत्र में बीता था। महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बिहार में हुई थी, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म यहीं हुआ था और बिहार उनकी कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत से समृद्ध पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं, जो बिहार के लोगों के असंख्य त्योहारों, उत्सवों और जीवन में प्रतिबिंबित होती हैं। इसके आगे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशानिर्देश में पर्यटन विभाग बौद्ध तीर्थाटन का पश्चिम व दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में प्रचार-प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।