BJP का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी', समाज को तोड़ना और जहर बोना इनका काम : तेजस्वी यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’, समाज को तोड़ना और जहर बोना इनका काम : तेजस्वी यादव

बेगूसराय में हुई वारदात को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया।

बेगूसराय में हुई वारदात को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने फायरिंग की घटना के पीछे नीतीश कुमार का हाथ होने की बात कही। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर ज़ोरदार हमला किया। 
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बेगूसराय की घटना पर CM ने अपनी बात रखी है। कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ लोग अगर CM के बयान को अलग दिशा दिखाना चाहते हैं तो ये गलत बात है।

Bihar News : भागलपुर में अपराधियों ने दिया एक और वारदात को अंजाम, सिल्क कारोबारी को गोलियों से किया छलनी

गिरिराज सिंह के आरोप पर उन्होंने कहा कि “अगर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम कर रहा है? अगर बलात्कार हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम है जो कर रहा है?”  
BJP का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’
बिहार में जंगल राज होने का आरोप लगा रही बीजेपी पर हमलावर होते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’ है। समाज को तोड़ना, ज़हर बोना इनका काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। इतना काम हो रहा है तो कहा से जंगल राज है? उ.प्र. में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?
बेगूसराय में हुई वारदात पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला किया। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीएम जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही गोलीबारी करवाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।