उपमुख्यमंत्री ने बिहार केसरी डॉ. कृष्ण सिंह की जयंती के पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपमुख्यमंत्री ने बिहार केसरी डॉ. कृष्ण सिंह की जयंती के पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधि मंत्री  प्रमोद कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने भी बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी कृष्ण बाबू ने आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभायी। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उन्होंने बिहार के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण काम किए।  उन्होंने बिहार से जमींदारी प्रथा को खत्म किया। भूमि सुधार कानून बनाया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जमींदारी प्रथा खत्म होने के बाद बिहार में आर्थिक और सामाजिक  सुदृढ़ीकरण के मार्ग प्रशस्त हुए। उन्होंने कहा कि बाबू के कार्यकाल में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। बिहार के विकास में बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उक्त अवसर पर पटना प्रमंडल के आयुक्त  संजय अग्रवाल, जिलाधिकारी  चंद्रशेखर सिंह, उप विकास आयुक्त  ऋची पांडे सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारीगण, समाजसेवी उपस्थित थे। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।