बिहार : नीतीश मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला, 23 से 27 नवंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र

बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र और बिहार विधान परिषद के 196वां सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों के

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंगलवार को हुई जिसमें नवगठित 17वीं विधानसभा का प्रथम सत्र तथा विधान परिषद का 196वां सत्र 23 नवंबर से बुलाने का निर्णय किया गया ।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में नवगठित 17वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र और बिहार विधान परिषद के 196वां सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों के साथ समवेत अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत करने को भी मंजूरी दी गई । वहीं, मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार में मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने पांच दिनों का विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है जो 23 नवंबर से शुरू होगी ।
सिंह से जब यह पूछा गया कि मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे में देरी क्यों हो रही है, तो उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का विषय है । विधानसभा सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी जायेगी और नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। गौरतलब है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली।

वैशाली कांड : गुलनाज को ज़िंदा जलाने के मामले में पहली गिरफ्तारी, आरोपियों ने मृतिका की बहन को दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।