मुस्लिम महिलाओं के लिए मुक्ति का दिन:उपमुख्यमंत्री

संसद की दोनों सदनों से तीन तलाक बिल का पारित होना सरकार की नहीं बल्कि देश की करोड़ों

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा से तीन तलाक बिल पारित होने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आज मुस्लिम महिलाओं के लिए ‘मुक्ति का दिन’ है। मुस्लिम बहनों को आजादी से जीने का हक और न्यायपूर्ण जीवन का अधिकार दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपमान और प्रताडऩा की जिन्दगी से छुटकारा मिलेगी। 
श्री मोदी ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इस देश की सभी महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इस देश की महिलाओं को सती प्रथा, बाल विवाह व विधवा विवाह निषेघ की कुप्रथाओं से मुक्ति तथा मतदान व अन्य नागरिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए लम्बा संघर्ष करना पड़ा है। संसद की दोनों सदनों से तीन तलाक बिल का पारित होना सरकार की नहीं बल्कि देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।