पटना में चलती नाव में फटा सिलेंडर, चार मौत कई घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पटना में चलती नाव में फटा सिलेंडर, चार मौत कई घायल

आप सभी के घरों में गैंस सिलेंडर जरूर होता है। खास तौर पर शहरी लोगों के घरों में

आप सभी के घरों में गैंस सिलेंडर जरूर होता है। खास तौर पर शहरी लोगों के घरों में तो गैस सिलेंडर मिल ही जाएगा। गैस सिलेंडर हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। सिलेंडर जितना हमारे लिए फायदेमंद होता है उससे ज्यादा कहीं घातक भी होता है। बिहार के पटना में शनिवार को सोम नदी के तट पर नाव में खाना बनाते वक्त सिलेंडर फट गया जिस वजह से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल भी हो गए। यह तमाम जानकारी एक अधिकारी ने दी।
मानेर इलाके की है घटना 
उन्होंने बताया कि घटना मानेर इलाके की है। अधिकारी के अनुसार नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से विस्फोट की यह घटना हुई। पटना के जिला कलेक्टर चन्द्रशेखर सिंह ने बताया, ‘‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। 
चार लोगों की मौके पर मौैत 
स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पीड़ितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘चूंकि विस्फोट के बाद मोटर बोट पानी में नहीं डूबी, इसलिए उसे किनारे खींच लिया गया है। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि मोटर बोट पर सिलेंडर रखना अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।