बिहार : नालंदा में होली की आड़ में युवक पर एसिड अटैक, घटनास्थल पर ही पीड़ित की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : नालंदा में होली की आड़ में युवक पर एसिड अटैक, घटनास्थल पर ही पीड़ित की मौत

मृतक ठेला चालक ब्रजेश राम होली के अवसर पर घर आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम उसे गांव

बिहार के नालंदा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले में होली के जश्न की आड़ में एक युवक पर तेजाब से हमला कर दिया गया। हमले में बुरी तरह झुलसे पीड़ित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
नालंदा जिले के हिल्सा रेंज के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा, “ये घटना शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे नाधा गांव में हुई।” उन्होंने कहा, ‘हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’ पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 

बिहार : विधान परिषद में मंत्री ने दी जानकारी, राज्य में बनेगी छह हजार किलोमीटर लंबी सड़कें, दोनों ओर लगेंगे पौधें

जानकारी के मुताबिक, मृतक ठेला चालक ब्रजेश राम होली के अवसर पर घर आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम उसे गांव के ही कुछ लोग घर से बुलाकर ले गये। फिर उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। ब्रजेश राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि, वहां जमा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। 
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस का एक बड़ा दल गांव में डेरा डाले हुए है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एक ही गांव के हैं, इसलिए स्थानीय लोगों ने उनके घरों पर हमला कर दिया। पुलिस ने संदिग्धों के परिजनों को भी सरेंडर करने के लिए मजबूर करने के लिए उन पर शिकंजा कसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।