लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अशोक कुमार एवं लोजपा के रामचन्द्र पासवान के बीच कांटे की टक्कर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अशोक कुमार एवं लोजपा के रामचन्द्र पासवान के बीच कांटे की टक्कर

मुसलमान, मल्लह व मांझी अशोक कुमार की तरफ झुकाव है। इससे साबित होता है कि अशोक कुमार रामचन्द्र

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें-कल्याणपुर समस्तीपुर, वारिसनगर, रोसड़ा, हायाघाट कुशेश्वरस्थान  क्षेत्र शामिल हैं। रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, समस्तीपुर सीट पर राजद का कल्याणपुर, वारिसनगर, हायाघाट एवं कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू का वर्चस्व है।

समस्तीपुर सु.कुल मतदाताओं की संख्या 27 लाख 68 हजार 133 है। 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी रामचन्द्र पासवान को 2,70,401 वोट, महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डा. अशोक कुमार को 2,63,529 एवं जदयू के महेश्वर हजारी को 200124 वोट मिले थे। जिले में जाति आधारित वोट की संख्या यादव साढ़े 3 लाख, कुशवाहा डेढ़ लाख, दलित 01 लाख, मल्लाह डेढ़ लाख मुस्लिम 2 लाख, अतिपिछड़ा ढ़ाई लाख, कुर्मी 80 हजार है।

पंजाब केसरी के संवाददाता के दौरा करने पर पता चला कि पहले रामचन्द्र पासवान ही सांसद हैं मगर लोगों को उनसे कोई वास्ता नहीं रहता। उनके दिल्ली चले गये। लेकिन दिल्ली इलाज के दौरान उनसे मुलाकात करने जाने पर उनसे मुलाकात तक नहीं होती थी। बताया गया कि हमने तो नरेन्द्र मोदी के नाम पर उन्हें 2014 में वोट दिया ताकि क्षेत्र में कुछ विकास हो लेकिन विकास तो हुआ लेकिन केवल सांसद जी का। पांच साल बीत गया लेकिन आज तक न रोजगार मिला और न ही नौकरी, युवाओं का पलायन अनवरत जारी है।

बता दें कि वर्तमान में महागठबंधन के कांग्रेस से डा. अशोक कुमार विधायक हैं तो एनडीए के लोजपा प्रत्याशी रामचन्द्र पासवान सांसद हैं। रामचन्द्र पासवान सुरक्षित सीट होने के चलते यहां सक जीत गये लेकिन यहां के दलित बस्ती में शुद्ध पानी पीने को नहीं मिल रहा है।

चाय दुकान पर लोगों से पूछने पर पता चला कि पिछली बार 2014 में लोजपा के रामचन्द्र पासवान, जदयू से महेश्वर हजारी और कांग्रेस डा.अशोक कुमार जोरदार टक्कर था। तीनों नेताओं के बीच वोट बंट जाने के कारण ऐसा हुआ है। लेकिन इस बार मुख्य मुकाबला एनडीए के लोजपा प्रत्याशी रामचन्द्र पासवान एवं महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डा. अशोक कुमार के बीच होगा। जाति समीकरण कीबात की जाये तो यादव, मुसलमान, मल्लह व मांझी अशोक कुमार की तरफ झुकाव है। इससे साबित होता है कि अशोक कुमार रामचन्द्र पासवान को कड़ी टक्कर दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।