बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तक्काल जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तक्काल जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद में तत्काल जुट जाएं। 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई लोगों की मौत के समाचार हैं। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

’ 
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाएं।’’ गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण पटना और राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। 
राज्य में भारी बारिश के चलते हुई अलग अलग हादसों में बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।