बिहार की सियासत में कांग्रेस की बढ़ी दिलचस्पी, अखिलेश प्रसाद सिंह राज्य इकाई के अध्यक्ष नियुक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार की सियासत में कांग्रेस की बढ़ी दिलचस्पी, अखिलेश प्रसाद सिंह राज्य इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह को अपनी बिहार इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह को अपनी बिहार इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है। झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।