कर्नाटक भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज करायी प्राथमिकी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पटना:  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक भाजपा नेता मणिकांता राठौड़ के खिलाफ पटना के पाटलीपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी एवं शीघ्र उचित कारवाई की मांग की। एक वायरल ओडियो में चित्तापुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी मणिकांता राठौड अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे जी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। ओडियो सुनने के बाद व्यथित बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी। 
1683546095 untitled 2 copy
डा. सिंह ने कहा कि बिहार के सभी कांग्रेसजन भयभीत हैं उन्हें डर है कि हमारे नेता के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है क्योंकि भाजपा नेता स्वंय अथवा किसी और से भी इस घटना को अंजाम दिलवा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष डा. सिंह ने कहा कि भाजपा के राज्य एवं केन्द्रीय नेतृत्व को यह बात पच नहीं रही कि  खड़गे एक दलित फैक्ट्री मजदूर के घर में पैदा होकर अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष के मुकाम तक पहुंच गये। उन्होंने कहा कि दरअसल कर्नाटक के धरती पुत्र खड़गे जी को वहां की जनता से जो अपार स्नेह मिल रहा है उससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा डर रही है कि कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कहीं उसका सुपड़ा साफ न हो जाय। 
डा. सिंह ने कहा कि पहले से ही भाजपा के नेता  खड़गे जी के बारे में अपमानजनक टिका-टिप्पणी करते रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश भाजपा के महासचिव एवं विधायक मदन दिलावर ने पिछले 2 मई को खड़गे साहव की मृत्यु की कामना तक कर डाली। डा. सिंह ने अफसोस जाहिर की कि इतनी बड़ी बात हो जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साध रखी है यह शर्मनाक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ जाने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक विजेन्द्र चैधरी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह,मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़,आनन्द माधव,राज कुमार राजन, प्रभात कुमार सिंह,ब्रजेश प्रसाद मुनन, संजय पाण्डेय,अजय कुमार चौधरी, ज्ञान रंजन,चुन्नू सिंह,मृणाल अनामय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।