मुख्यमंत्री ने बिहार के लाल शैलेश कुमार को पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री ने बिहार के लाल शैलेश कुमार को पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाल श्री शैलेश कुमार को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री शैलेश कुमार जमुई जिले के रहने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई जंप स्पर्द्धा में श्री शैलेश कुमार के स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत और उनके दृढ़संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।