CM नीतीश बोले - मैं ना पीएम पद का दावेदार .... और ऐसी कोई इच्छा भी नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM नीतीश बोले – मैं ना पीएम पद का दावेदार …. और ऐसी कोई इच्छा भी नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता बनाने के लिए दिल्ली आए हुए है। कुमार ने कांग्रेस के

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता बनाने के लिए दिल्ली आए हुए है। कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के एक दिन बाद मंगलवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की।बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं है और उनकी ऐसी कोई इच्छा भी नहीं है।बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, हमने चर्चा की है कि अगर वाम दलों, राज्यों में क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस समेत सभी दल एक साथ आते हैं, तो यह एक बड़ा राजनीतिक गठन होगा।येचुरी ने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है, जिससे देश में अच्छा राजनीतिक विकास होगा।
विभिन्न दलों के विपक्षी नेताओं से मिलेंगे नीतीश
नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एकीकृत मोर्चा बनाने पर विपक्षी नेताओं से बातचीत करने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की।नई दिल्ली पहुंचने से पहले, नीतीश कुमार ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। बैठक में उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।अपनी दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान, नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विभिन्न विपक्षी नेताओं से मिलने की योजना बनाई है। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।