बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम नीतीश की मुश्किलें बढ़ी, कई विधायक हुए नाराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम नीतीश की मुश्किलें बढ़ी, कई विधायक हुए नाराज

बिहार में बीतें दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, जिसमें कुल मिलाकर 31 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

बिहार में बीतें दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, जिसमें कुल मिलाकर 31 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें अधिक मंत्री राजद गुट के थे। लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार से जदयू के कुछ विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा नाराज हैं।
विधायकों की नाराजगी को कैसे दूर करेंगे सीएम नीतीश?
वही, राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी ये विधायक शामिल नहीं हुए। ये सभी विधायक भूमिहार जाति से बताए जा रहे हैं। नाराज विधायक इस मामले में हालांकि खुल कर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। विधायक संजीव कुमार ने हालांकि मंगलवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, तुम से पहले वो जो इक श़ख्स यहां त़ख्त-नशीं था, उस को भी अपने खुदा होने पे, इतना ही यकीं था।
हालांकि, इस तस्वीर में नाराज चार विधायक बैठे दिखाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। जिसमें प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।