CM नीतीश ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM नीतीश ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर जताया शोक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का आज भोपाल के

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री कुमार ने आज अपने शोक-संदेश में कहा कि श्री जोशी एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। मध्य प्रदेश के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान था। उनके निधन से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
वहीं, श्री कुमार ने बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत की धर्मपत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवगंत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का आज भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल देवास जिले के हाटपिपलिया में किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार भोपाल के बंसल अस्पताल में किया जा रहा था, जहां सुबह लगभग 11.25 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 91 वर्ष के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।