पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए होंगे कई काम : CM नीतीश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए होंगे कई काम : CM नीतीश

नीतीश कुमार ने पहाड़ पर निर्मित आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित इब्राहिम मलिक वया के मकबरे का

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ स्थित हिरण्य पर्वत पर पर्यटन के विकास की संभावना को लेकर निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने संपूर्ण पहाड़ के कैचमेंट एरिया के वर्षा जल को चेकडैम बनाकर पहाड़ के ऊपर ही संचित एवं संरक्षित करने की संभावना पर कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
उन्होंने पहाड़ पर निर्मित चिल्ड्रेन पार्क एवं अन्य संरचनाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पहाड़ पर निर्मित आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित इब्राहिम मलिक वया के मकबरे का भी अवलोकन किया। नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जल- जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। 
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पता चला है कि यहां पर बहुत लोग आते हैं। इसके विकास के लिये जो कुछ करना है, करेंगे। इसको और ऐसा बना दिया जायेगा कि सब जगह के लोग यहां आये।’’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।