CM नीतीश कुमार ने न्यायपालिका से कानून का शासन स्थापित करने में सरकार की मदद करने का अनुरोध किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM नीतीश कुमार ने न्यायपालिका से कानून का शासन स्थापित करने में सरकार की मदद करने का अनुरोध किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को न्यायपालिका से अनुरोध किया कि वह मुकदमों की त्वरित सुनवाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को न्यायपालिका से अनुरोध किया कि वह मुकदमों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर कानून का शासन स्थापित करने की सरकार की कोशिश में मदद करे। पटना हाई कोर्ट के नये शताब्दी भवन के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने न्यायपालिका को अपनी सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। भवन का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने किया।
कुमार ने कहा, ‘‘हम नये कर्मचारियों की भर्ती या नये भवनों के निर्माण के किसी भी प्रस्ताव को शीघता से मंजूरी दे रहे हैं। हम ऐसा करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा कि कानून का शासन स्थापित करना एक जिम्मेदारी है, जो सरकार और न्यायपालिका साझा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कानून लागू करती है।
लेकिन, यह न्यायपालिका है, जो सुनिश्चित करती है कि दोषी व्यक्ति बच ना निकले।’’ मुख्यमंत्री ने राज्य में आने वाले आंगतुकों से सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, बापू सभागार और सभ्यता द्वार जैसी वास्तुशिल्प को देखने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।