CM Nitish ने दिया निर्देश, कहा- 'राजगीर के वैभारगिरि पर्वत पर लगी आग की वास्तविकता का पता लगाएं' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM Nitish ने दिया निर्देश, कहा- ‘राजगीर के वैभारगिरि पर्वत पर लगी आग की वास्तविकता का पता लगाएं’

राजगीर में वैभारगिरी पहाड़ पर आग लगी है। आग बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन कुछ पेड़ जल रह

राजगीर में वैभारगिरी पहाड़ पर आग लगी है। आग बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन कुछ पेड़ जल रह है। दमकल विभाग आग बुझाने का काम कर रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में वैभारगिरि पर्वत के अलग-अलग हिस्से में लगी आग की घटना को दुखद बताया और अधिकारियों को इस अगलगी की वास्तविकता का पता लगाने का निर्देश दिया। कुमार ने गुरुवार को राजगीर के पहाड़ क्षेत्र में हुई अगलगी की घटना का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगलगी का क्या कारण है, इसकी वास्तविकता का पता लगाएं। यहां के पर्वत के ऊपर विभिन्न धर्मों के मंदिर हैं और कई तरह के लोग भी रहते हैं। ऊपर रहने वाले पर्यटकों पर विशेष नजर रखें। इसके लिए यहां तैनात लोगों को अलर्ट रखें।
1681988072 8575525255225527
इसकी विशेष रूप से निगरानी रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगलगी से जो क्षति पहुंची है उसे ठीक कराने की दिशा में यथाशीघ, कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस प्रकार की घटना दुबारा घटित न हो, इसकी विशेष रूप से निगरानी रखें। अगलगी पर रोक लगाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। आवश्यकता के अनुसार यदि कर्मियों की नियुक्ति करनी हो या सामग्री खरीद की जरूरत हो तो तत्काल इसका प्रस्ताव भेजकर पुख्ता तैयारी रखें एवं हर जरूरी कदम उठाएं।
कहीं कुछ नहीं किया जा रहा है
कुमार ने कहा कि पर्यटन को बढ़वा देने के लिए यहां हर प्रकार से काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्वत के ऊपर का कुछ हिस्सा केंद्र सरकार के अधीन है। आज कल केंद्र द्वारा कहीं कुछ नहीं किया जा रहा है। उस हिस्से को भी हमलोगों को अपनी तरफ से ही सुरक्षित रखना होगा। तत्काल जो भी जरूरतें हैं उस दिशा में निर्णय लें। उससे संबंधित प्रस्ताव दें। सरकार उसे पूर्ण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।