चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जदयू का पूर्वोत्तर राज्यों से भी सफाया कर दिया : डॉ. सत्यानंद शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जदयू का पूर्वोत्तर राज्यों से भी सफाया कर दिया : डॉ. सत्यानंद शर्मा

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जदयू का पूर्वोत्तर राज्यों से भी सफाया कर दिया। इतना ही नही

पटना: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जदयू का पूर्वोत्तर राज्यों से भी सफाया कर दिया। इतना ही नही जदयू को राष्ट्रीय पार्टी भी बनने से वंचित कर दिया। यह बात आज बिहार और बिहारी बचाओं कार्यक्रम में लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि चिराग पासवान ने अपने सफल नेतृत्व से 2020 में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तीसरे नम्बर की पार्टी बना दिया था। अभी जो अभियान लोजपा-(रा) ने शुरू किया है उससे 2024- 2025  में बिहार से जदयू का सफाया हो जायेगा। अभी नागालैंड विधान- सभा चुनाव में किसी-किसी तरह जदयू को एक सीट पर जीत मिली है। इसका वोट बैंक घटकर 3.25 फीसदी हो गया। चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी- (रामविलास) 2 सीट पर चुनाव जीतने में सफल हुआ और 8 सीट पर दूसरे स्थान पर रहा। लोजपा-(रा) को शीघ्र ही राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता प्राप्त हो जायेगा।
आगे इन नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने 17 वर्षो के शासनकाल में बिहार के बेरोजगारों के लिए कुछ नही किया। बेरोजगारी के कारण जिल्लत का जीवन जीने को मजबूर बिहारी, नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन कर दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ा और दूसरे प्रदेशों में बिहारियों पर लगातार हमला हो रहा है। इसके जिम्मेवार सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। 2024-2025 में बिहार की जनता इन्हें सबक सिखायेगी। कार्यक्रम की अध्य्क्षता प्रो.विधान चन्द्र भारती ने किया। कार्यक्रम को सुदामा यादव, डॉ. अखिलेश कुमार,कार्यालय प्रभारी सह प्रदेश सचिव ओम प्रकाश भारती, विवेक कुमार ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।