विदेशी माता से उत्पन्न सन्तान, कभी भी देशहित और राष्ट्रप्रेम की अनुगामी नहीं हो सकती है : संजय जायसवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विदेशी माता से उत्पन्न सन्तान, कभी भी देशहित और राष्ट्रप्रेम की अनुगामी नहीं हो सकती है : संजय जायसवाल

डॉ. संजय जायसवाल ने लोकसभा में भी राहुल गांधी द्वारा भारत देश और देशभर की महिलाओं का अपमान

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राहुल गांधी द्वारा रेप इन इंडिया कहे जाने पर घोर आपत्ति जाहिर की है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से भारत और भारत की महिलाओं के लिए शर्मनाक शब्दावली के प्रयोग करने पर सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए डॉ.संजय जायसवाल ने कहा कि तकरीबन 2000 साल पहले चाणक्य के कहे हुए इस कथन का अर्थ आज राहुल गांधी की राजनीति को देख कर साफ पता चल जाता है।
 कश्मीर के मुद्दे पर देश विरोधी बयान दे पाकिस्तान का पोस्टर बॉय बनने के चंद महीनों बाद ही कल रेप इन इंडिया जैसा घिनौना वक्तव्य दे कर उन्होंने भारत के प्रति अपनी ओछी मानसिकता एक बार फिर से जग-जाहिर कर दी है। जिस तरह से उन्होंने इस अपमानजनक टिप्पणी कर के पूरी दुनिया के सामने देश को शर्मिंदा करने का प्रयास किया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। 
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं महिला है, उनके पुत्र का ऐसा बयान देना चाणक्य की 2000 साल पहले कही गयी बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह दिखाता है कि दुनिया में बढ़ रही भारत की मजबूत हो रही छवि राहुल और कांग्रेस दोनों के लिए बर्दाश्त के बाहर है। 
डॉ. संजय जायसवाल ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताए कि आखिर राहुल जी को देश के बढ़ते मान और सम्मान से परेशानी क्या है, आखिर क्यों वह अक्सर ही कभी देश में या विदेशों में जा कर भारत की अस्मिता पर कुठाराघात करते रहते हैं, जिस देश ने उनकी माता और उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया क्या राहुल उसी का बदला पूरे देश से लेना चाहते हैं। डॉ. संजय जायसवाल ने लोकसभा में भी राहुल गांधी द्वारा भारत देश और देशभर की महिलाओं का अपमान करने का मामला उठाते हुए माफी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।