मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने परम पावन दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने परम पावन दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि गया और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज बोधगया में परम पावन दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। लगभग आधे घंटे तक मुख्यमंत्री ने परम पावन दलाई लामा से बातचीत की और पर्यावरण संकट को लेकर बिहार में चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गया और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में भी कदम उठाये जा रहे हैं और गंगा का पानी गया तक पहुॅचाने की भी योजना पर काम चल रहा है। 
पर्यावरण संकट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रयासों पर परम पावन दलाई लामा ने प्रसन्नता व्यक्त की। परम पावन दलाई लामा ने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिये यह महती प्रयास है। इससे पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश जायेगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परम पावन दलाई लामा को प्रतीक चिह्न के रूप में भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने गया से संबंधित एक कॉफी टेबुल बुक भी परम पावन दलाई लामा को भेंट की। परम पावन दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को खादा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। 
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  मनीष कुमार वर्मा, मगध प्रक्षेत्र के आई.जी., जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।